नगरा (बलिया), 2 जुलाई। थाना नगरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार तथा प्रभारी थानाध्यक्ष नगरा प्रभाकर शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को पीड़िता के परिजन ने थाना नगरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 26 जून की रात करीब 9 बजे गांव निवासी राम सिंह चौहान ने घर पर परिजनों के न होने का फायदा उठाकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना नगरा में मुकदमा संख्या 130/2026, धारा 65(2), 74 एवं 351(3) बीएनएस तथा धारा 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगरा-बलिया मार्ग स्थित शहीद गेट के पास से आरोपी राम सिंह चौहान (55), निवासी थाना नगरा, जनपद बलिया को गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
Related Posts
Add A Comment

