Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:14 IST

सोनभद्र कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:12 IST

सोनभद्र रेणुकूट में सड़क हादसे के बीच देवदूत बनी टीम निशा बबलू सिंह, घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल

Friday, 15 May 2026, 21:11 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, विधायक विजयपाल आढ़ती ने छोड़ा वीआईपी काफिला ई-रिक्शा से पहुंचे अस्पताल
hapud

पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, विधायक विजयपाल आढ़ती ने छोड़ा वीआईपी काफिला ई-रिक्शा से पहुंचे अस्पताल

adminBy adminFriday, 15 May 2026, 20:27 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

हापुड़ (मनीष कुमार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने की अपील का असर अब जनपद हापुड़ में भी दिखाई देने लगा है। हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुक्रवार को अपने वीआईपी काफिले को छोड़कर ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक के इस बदले अंदाज को देखकर अस्पताल कर्मी और आम लोग भी हैरान रह गए। विधायक विजयपाल आढ़ती ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, पेयजल और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और सम्मानजनक सुविधाएं मिलनी चाहिए।
अस्पताल निरीक्षण के बाद विधायक विजयपाल आढ़ती ने शहर के विभिन्न इलाकों में भी ई-रिक्शा से भ्रमण किया और लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और जनता के बीच रहकर काम करने की बात कहते हैं। जनता ने हमें सेवा के लिए चुना है, इसलिए जनता की समस्याओं को समझने के लिए उनके बीच जाना जरूरी है। जब हम आम लोगों की तरह सड़क पर निकलते हैं तभी हमें वास्तविक समस्याओं का पता चलता है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, यह हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। शहर में भी कई स्थानों पर लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। आगे भी इसी तरह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।” विधायक के इस सादगीपूर्ण अंदाज की शहरभर में चर्चा रही। लोगों ने उनके इस कदम को आम जनता से जुड़ाव और जमीनी हकीकत जानने की सकारात्मक पहल बताया।

Views: 8
crime helth latest news news up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleधार्मिक जागृति के साथ युवाओं को नशे से बचाएगी श्रीराम कथा
Next Article बुलडोजर कार्रवाई के बाद हैदरनगर नंगोला पहुंचे विधायक अतुल प्रधान, पीड़ित परिवार से मिल जताई नाराजगी

Related Posts

सोनभद्र अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:14 IST

सोनभद्र कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:12 IST

सोनभद्र रेणुकूट में सड़क हादसे के बीच देवदूत बनी टीम निशा बबलू सिंह, घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल

Friday, 15 May 2026, 21:11 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:14 IST

सोनभद्र कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया औचक निरीक्षण

Friday, 15 May 2026, 21:12 IST

सोनभद्र रेणुकूट में सड़क हादसे के बीच देवदूत बनी टीम निशा बबलू सिंह, घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल

Friday, 15 May 2026, 21:11 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.