हापुड़ (मनीष कुमार) टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सौ दिवसीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 24 मार्च को माननीय प्रधान मंत्री जी द्वारा किया गया था मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इन शिविरों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सेंट्रल टी 0बी0 डिवीजन द्वारा निर्देशित संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज जनपद हापुड़ कि रिजर्व पुलिस लाइन में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जनपद में समस्त जनमानस को क्षय रोग के विषय में जागरूक करना है भारत सरकार का उद्देश्य भारत को टी0बी0 मुक्त करना है इस अवसर पर पुलिस विभाग से रिज़र्व पुलिस लाइन के आर 0 आई महेश चन्द स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजेश सिंह डॉ पारुल शर्मा नेत्र परीक्षण अधिकारी कुलवंत सिंह जिला पी 0पी 0एम कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे
Related Posts
Add A Comment

