(गाजीपुर), 25 जून 2026। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट एवं गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
थाना करीमुद्दीनपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 150/2026, धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त राकेश राजभर पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम पैकवली, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंगद सिंह, कांस्टेबल रमेश तिवारी एवं आरक्षी विक्की गुप्ता की टीम ने आरोपी को रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के बगल में स्थित बगीचे के पास से गुरुवार सुबह लगभग 7:20 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने हेतु रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक अंगद सिंह
- कांस्टेबल रमेश तिवारी
- आरक्षी विक्की गुप्ता
थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

