Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » फिल्म “रंग दे बसंती” को प्रमोट करने बनारस पहुंचे खेसारीलाल यादव, फैंस के साथ की मस्ती
वाराणसी

फिल्म “रंग दे बसंती” को प्रमोट करने बनारस पहुंचे खेसारीलाल यादव, फैंस के साथ की मस्ती

adminBy adminMonday, 10 June 2024, 16:59 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

विविधता, समरसता और एकता का संदेश देती है रंग दे बसंती : खेसारीलाल यादव

एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म “रंग दे बसंती” का हुआ प्रमोशन

वाराणसी: एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत निर्माता रौशन सिंह और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म “रंग दे बसंती” बीते शुक्रवार को पूरे भारत के लगभग 265 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। प्रमोशन के क्रम में सोमवार को फ़िल्म के सारे कलाकार वाराणसी के आनंद मंदिर पहुंचे. इसमें फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, निर्देशक प्रेमांशु सिंह, खेसारीलाल यादव, हिटलर दीदी फेम रति पांडेय, बॉलीवुड अभिनेत्री डायना खान, समर्थ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय और पी आर ओ रंजन सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे. इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों के साथ खूब मस्ती की एवं फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किया।

इस दौरान खेसारीलाल यादव ने कहा की फिल्म “रंग दे बसंती” की कहानी अद्भुत है जो विविधता, समरसता और एकता का संदेश देती है. यह फिल्म न केवल मनोरंजन के लिए है, बल्कि एक सामाजिक संदेश को भी साझा करती है. जो लोग कहते थे भोजपुरी फिल्म मल्टीप्लेक्स में नहीं लगती है, उनकी शिकायत भी अब दूर हो रही है. जब आईपीएल में भोजपुरी भाषा को सम्मान मिल सकता है, तो सिनेमाघरों में क्यों नहीं. यह फिल्म आपकी अपनी भाषा की फिल्म है यह और इसे आप मल्टीप्लेक्स में भी बैठ कर देखिए और खूब आनंद लीजिये.

उक्त अवसर पर निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि यह भोजपुरी की सबसे बड़ी फिल्म है और यह दर्शकों को शानदार मनोरंजन देने वाली है. इसलिए मैं आज गोरखपुर वासियों से आग्रह करूँगा कि आप सभी इस फिल्म को जरुर देखें. अब तो यह पीवीआर में भी रिलीज हो चुका है. फिल्म में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्म जगत के नामचीन लोगों ने काम किया है. इसलिए यह अन्य दूसरी फिल्मों से अलग है. फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि फिल्म “रंग दे बसंती” हर मामले में एक बेहतरीन सिनेमा है. इसे हर दर्शकों को देखना चाहिए. यह मेरी अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है. इसे आप सभी जरुर सिनेमाघरों में जा कर देखें.

छोटे पर्दे की चर्चित अदाकारा रति पांडेय ने कहा कि “रंग दे बसंती” भोजपुरी सिनेमा में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है. इस फिल्म में मैं अलग अंदाज में नजर आउंगी. फिल्म से कई अनुभव जुड़े हैं और इसका निर्माण बड़ी बॉलीवुड फिल्म की तरह हुआ है. सबों ने बेहद मेहनत की है. मैं सभी दर्शकों ख़ास कर नारी शक्ति से कहना चाहूंगी, आप जरुर इस फिल्म को देखिए. वहीँ, बॉलीवुड अभिनेत्री डायना खान ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे सुपर हिट बनाने की अपील की.

आपको बता दें कि “रंग दे बसंती” भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म है, जिसके निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंहऔर निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं. फिल्म में खेसारीलाल यादव, अभिनेत्री रति पांडेय और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है. संगीतकार ओम झा है. गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं. पीआरओ शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा हैं. डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है. फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सिंगरों की आवाज भी सुनाई देगी.

Views: 371
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleनगर निगम वाराणसी में प्रत्येक मंगलवार को होने वाले संभव जनसुवाई आज से फिर हो रही प्रारंभ
Next Article सीवर का गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट,चले ईट पत्थर,चार घायल

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.