सोनभद्र। जनपद में मानसून और वर्षाकाल के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सीएनडीएस (CNDS), नगर पालिका परिषद, जल निगम तथा आईआईटी (IIT) कानपुर के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख रिहायशी और व्यापारिक इलाकों में जल निकासी व्यवस्था को वैज्ञानिक ढंग से सुदृढ़ बनाना है। गौरतलब है कि इमरती कॉलोनी एवं आसपास के मार्केट क्षेत्रों में बरसात के दिनों में भीषण जलभराव हो जाता है, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भारी नुकसान और दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व में स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए थे। इसके बाद आईआईटी कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने तकनीकी परीक्षण एवं पूरे क्षेत्र का भौगोलिक अध्ययन कर विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन किया। बैठक में विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत फाइनल रिपोर्ट और ड्रेनेज डिजाइन की गहन समीक्षा की गई, जिसमें सबसे प्रभावी विकल्प सामने आया विशेषज्ञों के अनुसार, इमरती कॉलोनी से बढ़ौली चौराहा, कचहरी एवं महिला थाना मार्ग होते हुए बेलन नदी तक एक मुख्य नाले (ड्रेनेज) का निर्माण जल निकासी के लिए सर्वाधिक प्रभावी और व्यावहारिक विकल्प होगा। इस नए ड्रेनेज सिस्टम के बनने से क्षेत्र में जमा होने वाले वर्षाजल का त्वरित और सुगम निकास सीधे बेलन नदी में सुनिश्चित हो सकेगा, जिससे इमरती कॉलोनी और मार्केट क्षेत्र को हमेशा के लिए जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बैठक में मौजूद विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को स्पष्ट समय-सीमा के भीतर काम करने के निर्देश दिए। मानसून की दस्तक से पूर्व जितने भी आवश्यक और संवेनदशील कार्य हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल युद्धस्तर पर शुरू कर पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि केवल इसी क्षेत्र तक सीमित न रहकर पुराने नगर पालिका क्षेत्र का भी समग्र (Master) सर्वेक्षण कराया जाए। वैज्ञानिक आधार पर एक नया और आधुनिक ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया जाए, ताकि भविष्य में शहर के किसी भी कोने में जलभराव की स्थिति ही उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी का संदेश नागरिकों को जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से राहत दिलाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस महत्वपूर्ण परियोजना में धन या संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सभी संबंधित विभाग (नगर पालिका, जल निगम, सीएनडीएस) आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि धरातल पर जल्द परिणाम दिखें। इस महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक बैठक में आईआई
बरसात से पूर्व जलभराव के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय इमरती कॉलोनी और मार्केट क्षेत्र की सुधरेगी ड्रेनेज व्यवस्था
Related Posts
Add A Comment

