हापुड़ (मनीष कुमार) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने ओर आगामी रणनीतियों को धार देने के लिए 17 मई को एक विशाल ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन को लेकर जिले के बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव और कस्बों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है पदाधिकारियों का दावा है कि इस सम्मेलन में जिलेभर से हजारों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे इस कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा करना और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि और वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया जाएगा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा”17 मई का यह सम्मेलन हापुड़ में बसपा की ताकत का अहसास कराएगा। कार्यकर्ताओं का जोश यह साफ बता रहा है कि सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली बसपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।”
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सेक्टर प्रभारियों और मुख्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, और हर तरफ नीले झंडों के साथ सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं।
Next Article छात्राओं तक पहुंचा महीने के वो पांच दिन अभियान
Related Posts
Add A Comment

