हापुड़ (मनीष कुमार) थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें और अवैध असलहा बरामद किया है पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों में सक्रिय थेपुलिस द्वारा की गई पूछताछ और छानबीन में अभियुक्तों के पास से कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। यह गाड़ियां अलग-अलग जिलों से चुराई गई थीं। इसके साथ ही इनके पास से अवैध हथियार (असलहा) भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल ये वारदात को अंजाम देने या पकड़े जाने से बचने के लिए करते थे पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कुबूल किया है कि वे मुख्य रूप से हापुड़, मेरठ और गाजियाबाद जनपदों को अपना निशाना बनाते थे। इन जिलों के भीड़भाड़ वाले इलाकों से ये पलक झपकते ही मोटरसाइकिल उड़ा देते थे और फिर उन्हें औने-पौने दामों में बेच देते थे गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त शातिर और पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से ही मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी से वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की गाड़ियां खरीदने वालों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है
बहादुरगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

