नगरा (बलिया)। विकास खंड नगरा अंतर्गत ग्राम देवरिया, पोस्ट खारी में 14 मई 2026 को नवनिर्मित “बाबा शिवदत्त बहुउद्देशीय हॉल” का लोकार्पण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर निशुल्क सिलाई मशीन वितरण के साथ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं योग प्रशिक्षण केंद्र का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, आईएएस रहे। उन्होंने अपने कर कमलों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एस डी एम रसड़ा रवि कुमार उपस्थित रहे
कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन पूर्व प्रधान रामसरीखा प्रजापति एवं उनके सुपुत्र सुभाष चंद्र प्रजापति द्वारा किया गया । क्षेत्र के गणमान्य लोग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।
स्वागतकर्ता के रूप में तेजबहादुर एवं पतिराम की विशेष भूमिका रहेगी।
बाबा शिवदत्त बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण, सिलाई एवं योग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment

