वाराणसी ॥इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS), काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अस्थि रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय यादव ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ट्रॉमा सम्मेलन OTTSCON 2026 में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
यह सम्मेलन होटल रेडिसन, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान डॉ. यादव ने जटिल ट्रॉमा मामलों पर आयोजित शैक्षणिक सत्रों में सक्रिय सहभागिता की। विशेष रूप से ह्यूमरस (भुजा की हड्डी) के नॉन-यूनियन (हड्डी न जुड़ने) के उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस सत्र में नवीनतम सर्जिकल तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श हुआ।
OTTSCON 2026 ट्रॉमा के क्षेत्र में नवीनतम जानकारियों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ। सम्मेलन का शैक्षणिक स्तर अत्यंत उत्कृष्ट रहा और इसे ट्रॉमा अपडेट के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।
डॉ. यादव ने बताया कि सम्मेलन से प्राप्त अनुभव एवं ज्ञान आईएमएस बीएचयू में ट्रॉमा मरीजों के बेहतर उपचार में सहायक सिद्ध होंगे।
डॉ. यादव की इस सहभागिता से आईएमएस बीएचयू की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका पुनः प्रमाणित हुई।

