गोपीगंज/भदोही। जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के होलेईपुर बैरीबीसा गांव में दबंगों द्वारा एक पीड़ित की आबादी की जमीन पर जबरन अवैध निर्माण करने और विरोध करने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) भदोही को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, होलेईपुर बैरीबीसा (थाना गोपीगंज, तहसील ज्ञानपुर) निवासी पीड़ित साहब लाल सरोज (पुत्र सूर्यबली सरोज) के मकान के सामने स्थित आबादी की जमीन (आराजी नंबर 148 क) पर उनका पुश्तैनी निवास और रहन-सहन है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग— जिनमें शिवपूजन सरोज (पुत्र जगन्नाथ), बक्सटर सरोज (पुत्र शिवपूजन), आशीष व शानि सरोज (पुत्रगण शिवपूजन) तथा योगेश कुमार व मुकेश कुमार (पुत्रगण मेवालाल) शामिल हैं— एक संगठित गुट बनाकर जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि आज सुबह उपरोक्त सभी आरोपी गोलबंद होकर लाठी-डंडों के साथ आए और उनके रहन-सहन वाली जमीन पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब घर के लोगों ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने घर की महिलाओं, मां-बहनों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान उन्होंने आपातकालीन सेवा UP 112 को कॉल कर मौके पर बुलाया। लेकिन, 5 बार बुलाने पर जब 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंची, तो पुलिसकर्मी कथित तौर पर विपक्षियों के पक्ष में ही बोलने लगे और पीड़ित परिवार को ही थाने में बंद करने की धमकी देने लगे। पीड़ित कहना है कि स्थानीय थाने जाने पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और विपक्षी लगातार पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और डायल 112 के रवैए से निराश होकर पीड़ित ने आज पुलिस अधीक्षक भदोही को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। पीड़ित ने SP से गुहार लगाई है कि मौके पर पुलिस बल भेजकर तुरंत अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया जाए और दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल सके।
भदोही: दबंगों द्वारा आबादी की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
Previous Articleसीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
Related Posts
Add A Comment

