भदोही अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल भदोही की टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी ट्रेडिंग एवं इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को दिनांक 16.06.2026 को ग्राम सभा बनकट जमीने छनौरा थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । यह संगठित गिरोह फर्जी वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करता था। गिरोह के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) शिकायतें दर्ज हैं तथा इनके द्वारा 50 से अधिक म्यूल (Mule) बैंक खातों का उपयोग कर अवैध धनराशि प्राप्त एवं स्थानांतरित की जाती थी। साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित वित्तीय कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में ₹30 लाख से अधिक की धनराशि फ्रीज कराई गई है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम
- मन्नू सिंह पुत्र लोलारख, निवासी नन्दापुर, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही, उम्र लगभग 39 वर्ष।
- ओमप्रकाश गौतम पुत्र श्रीपति, निवासी चकसिखारी, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही, उम्र लगभग 35 वर्ष।
अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

