भांवरकोल (गाजीपुर) ।स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत गाँव सभा तरांव में ‘आपकी स्वास्थ्य जाँच के लिए सघन-एंबुलेंस अस्पताल आपके द्वार’ एवं गाँव आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अभिनव सिन्हा के सौजन्य एवं गाँव सभा प्रधान समीर पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
शिविर की मुख्य बातें,
स्वास्थ्य परामर्श एवं दवा वितरण, शिविर में तरांव तथा आसपास के ग्रामीण, पुरुष व महिलाओं ने एकत्र होकर अपनी-अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को डॉक्टरों के समक्ष रखा। डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. जावेद अहमद की टीम (जिसमें राजभर, संजय सिंह, सत्यम राय आदि शामिल थे) ने मरीजों की जाँच कर उन्हें उचित दवाएँ व परामर्श दिया।
शोक संवेदना व्यक्त: चिकित्सा शिविर के पश्चात गाँव सभा के निवासी रवि पांडेय के बड़े पुत्र गोलू की असामयिक मृत्यु पर भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने उनके आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति,
कार्यक्रम और सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान विजय बहादुर गुप्त ने की। इस अवसर पर निमेष राय, राकेश पांडेय, सतीश राय, नवीन पांडेय, नंद पांडेय, जनार्दन राय, मनोज राय, श्रीनाथ राय, विजय लाल, आकाश राय सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment

