भांवरकोल (गाजीपुर)
मंगलवार को भांवरकोल द्वितीय मंडल के तत्वावधान में क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा का शुभारंभ शेरपुर खुर्द शहीद स्तंभ से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शेरपुर कला शहीद पार्क पर जाकर संपन्न हुई।
यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे अपनी बाइकों के साथ शामिल हुए। पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भांवरकोल श्री आनंद राय ‘मुन्ना’ जी रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश राय जी ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रोशन कुशवाहा ग्राम पंचायत शेरपुर ग्राम सेमरा बी डी सी रोशन राम और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र राय सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा के माध्यम से वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देश की आन-बान-शान को बरकरार रखने का संकल्प लिया गया
भांवरकोल में देशभक्ति का सैलाब: भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को किया गया नमन
Related Posts
Add A Comment

