राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत विकास खण्ड भांवरकोल परिसर में 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद गाजीपुर के ग्राम पंचायत सचिवों तथा ग्राम पंचायत सहायकों (डाटा एंट्री ऑपरेटर्स) को पंचायती राज व्यवस्था और डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने का प्रशिक्षण दिया गया।
डिजिटल माध्यम और प्रोजेक्टर से दी गई जानकारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से “ग्रामीण सहभागी आकलन” और डिजिटल पंचायत पोर्टल की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रशिक्षकों ने उपस्थित पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), योजनाओं की ऑनलाइन फीडिंग, रिकॉर्ड रखरखाव तथा ग्रामीण विकास में सहभागिता सुनिश्चित करने के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया।
पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों को स्वावलंबी और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीकों का कुशल उपयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मचारियों की कार्यकुशलता को बढ़ाना है, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित और बिना किसी रुकावट के मिल सके।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी प्रेमचंद सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय कुमार मिश्रा के संबंधित अधिकारी, ट्रेनर्स, शशिकांत व सुशील ग्राम पंचायत सचिव, सूर्यभान राय पंकज त्रिपाठी पंकज सिसोदिया अजीत कुमार गौतम राजकुमार यादव शशिकांत बृजेश राम आदि औरग्राम पंचायत सहायक भीम प्रजापति महेश आदि अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
भांवरकोल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुआ 01 दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Related Posts
Add A Comment

