Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » भीषण गर्मी एवं लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
भदोही

भीषण गर्मी एवं लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

adminBy adminSaturday, 23 May 2026, 19:54 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे लू (हीटवेव) से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें तथा स्वयं के साथ परिवार, बच्चों, बुजुर्गों एवं पशु-पक्षियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भीषण लू एवं गर्म रातों की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि जनपद में कहीं भी पेयजल की कमी न होने पाए। नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंडों तथा प्रमुख स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तालाबों, जलाशयों एवं पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। धूप में निकलते समय सिर को गमछा, टोपी अथवा कपड़े से ढककर रखें तथा हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों की विशेष देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बंद वाहन में न छोड़ें। साथ ही आमजन से अनुरोध किया गया कि वे अपने घरों, छतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी तथा पशुओं के लिए छायादार स्थान एवं पेयजल की व्यवस्था अवश्य करें।

प्रशासन ने नागरिकों को आगाह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार, बेहोशी अथवा अत्यधिक प्यास जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें। किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवा 108 एवं आपातकालीन सहायता हेतु 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि “सतर्कता एवं सावधानी ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें तथा अपने आसपास जरूरतमंद लोगों की सहायता भी करें।

Views: 54
crime helth latest news news up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleऔराई में संयुक्त सघन चेकिंग अभियान, ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
Next Article जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य जारी, जनपद न्यायाधीश एवं पुलिस अधीक्षक आवास पर हुआ हाउस लिस्टिंग कार्य

Related Posts

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप, जिला अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Tuesday, 2 June 2026, 16:40 IST2 Mins Read

बढ़ती बिजली, पेट्रोल-डीजल दरों से फर्नीचर व्यापार मंदी की आशंका में, वाराणसी फर्नीचर मंडल ने जताई चिंता

Tuesday, 2 June 2026, 15:15 IST2 Mins Read

वाराणसी टूरिज्म संगठन ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Tuesday, 2 June 2026, 15:06 IST2 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बलिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित

Friday, 5 June 2026, 19:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर बलिया पुलिस ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान

Friday, 5 June 2026, 19:23 IST

तलवार की धार से भी तेज होती है कलम की वार : सैयद सेराज अहमद ( लेखक, पत्रकार)

Friday, 5 June 2026, 19:22 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.