ओबरा, सोनभद्र | 01 मई 2026 भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यालय पर आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और एकता के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मजदूरों के ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष ने मजदूर दिवस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हम जो 8 घंटे के कार्य का अधिकार पाते हैं, वह मजदूरों की महान शहादत और लंबे संघर्ष की देन है। उन्हीं वीर मजदूरों की याद में प्रतिवर्ष 1 मई को हम एकजुट होकर इस दिवस को मनाते हैं। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा खिलाड़ी रमेश सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने मजदूरों की महत्ता को स्वीकारते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी मजदूरों को मिठाई खिलाई गई और पूरा परिसर मजदूर एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। संगठन के पदाधिकारियों ने मजदूरों के हितों को लेकर सरकार और निगम प्रशासन के समक्ष अपनी माँगें रखीं संगठन के मंत्री उमेश पटेल ने सरकार से अपील की कि मजदूर दिवस के दिन मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही, ओबरा उत्पादन निगम में नए श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो। महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक ने जोर दिया कि मजदूरों के कार्य के घंटे 8 से अधिक न हों और मासिक मजदूरी का भुगतान हर हाल में 7 से 10 तारीख के बीच हो जाना चाहिए। उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी ने गगनभेदी नारे लगाकर मजदूरों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष नवलेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर गिरी, फुलेंद कुमार झा, अच्छा लाल यादव, महेंद्र पांडे, सुनील सिंह, मुत्रालाल, रवि कुमार विश्वकर्मा, रामनरेश गौड़, राजेंद्र कुमार प्रजापति, श्री लाल बिहारी पांडे, तारकेश्वर शुक्ला, विजय शंकर झा, शंभू मिश्रा, आशा देवी, गुड़िया, अवनीश कुमार, शिवम प्रसाद, राजेश शर्मा और महाराज सहित सैकड़ों मजदूर शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में अपनी एकजुटता दोहराई और यह संकल्प लिया कि श्रमिकों के मान-सम्मान और हक की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।
मजदूरों की शहादत और संघर्ष का प्रतीक है1 मई भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने धूमधाम से मनाया मजदूर दिवस
Related Posts
Add A Comment

