स्थानांतरण पर दी गई सम्मानजनक विदाई, क्षेत्रवासियों ने नए प्रभारी से बेहतर कानून-व्यवस्था की जताई उम्मीद
मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना परिसर में शुक्रवार को विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवागत थाना प्रभारी का क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव का स्थानांतरण सादात थाने में होने पर क्षेत्रवासियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए फूल-मालाओं से सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयास सराहनीय रहे।
इस अवसर पर मरदह थाने का कार्यभार संभालने वाले नए थाना प्रभारी का भी फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग को और मजबूती मिलेगी।
समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से प्रियांशु सिंह, अजय, संतोष चौबे, धनंजय ओझा, रोहित, लल्लन सिंह, यशवंत सिंह, अजय सिंह तथा खुशी सिंह सहित अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाने का समस्त पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक के सफल भविष्य और नवागत थाना प्रभारी के सफल कार्यकाल की कामना की।

