गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर बलभद्र गांव में मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर विवाद सामने आया है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार मस्जिद प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। वहीं, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ध्वनि की तीव्रता कम करने के अनुरोध पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय ने प्रशासन को सूचित करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वनि स्तर नियंत्रित नहीं किया गया तो संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार राष्ट्रीय बजरंग दल के हस्तक्षेप से प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि परिसर में लगे अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर स्थिति यथावत बनी हुई है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर विवाद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारी हुंकार
Related Posts
Add A Comment

