हापुड़ (मनीष कुमार) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला थाने में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी अरुणा राय के नेतृत्व में थाने के समस्त पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन किए शिविर की शुरुआत करते हुए थाना प्रभारी अरुणा राय ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी अत्यधिक तनावपूर्ण और चुनौतियों से भरी होती है। ऐसे में मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करना बेहद जरूरी है। योग न केवल हमारे शरीर को निरोग रखता है, बल्कि कार्यक्षमता और एकाग्रता को भी बढ़ाता है भागदौड़ भरी ड्यूटी के बीच खुद के लिए समय निकालना मुश्किल होता है, लेकिन नियमित योग करने से हम तनावमुक्त होकर जनता की सेवा और अधिक ऊर्जा के साथ कर सकते हैं थाना प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की शपथ दिलाई।
महिला थाने के उप-निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला पुलिसकर्मियों सहित समस्त स्टाफ ने इस योग शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया इस सफल आयोजन से न केवल पुलिसकर्मियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ बल्कि समाज को भी निरोग रहने का एक बेहतरीन संदेश दिया गया।
महिला थाना प्रभारी अरुणा राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने किया योगा
Related Posts
Add A Comment

