मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा महुवी में लगभग 15 दिनों से चला आ रहा बिजली संकट आखिरकार समाप्त हो गया। 20 जुलाई को गांव का 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से समय पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी।
ग्रामीणों ने अपनी समस्या भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर शीघ्र समाधान की मांग की। उनकी पहल और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप 4 अगस्त को गांव में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। राहुल मौर्य, सोनू मौर्य, प्रविंद मौर्य, हरिहर कुशवाहा, कृष्णा मौर्य सहित समस्त ग्रामवासियों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय पहल से गांव की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव हो सका।
महुवी गांव में 15 दिन बाद लौटी बिजली, आनंद राय मुन्ना की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर।।
Related Posts
Add A Comment

