भांवरकोल (गाजीपुर),।
भांवरकोल विकास खंड की ग्राम पंचायत भदौरा में बिजली विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंचायत भवन पर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत है, मीटर भी लगाया जा चुका है और नियमित रूप से बिजली का बिल भी भेजा जा रहा है, लेकिन आज तक भवन तक बिजली पहुंचाने के लिए न तो पोल लगाए गए और न ही विद्युत तार बिछाए गए।
पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक प्रतिनिधि बिट्टू सिंह कुशवाहा ने बताया कि पंचायत भवन से निकटतम विद्युत पोल लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। लाइन विस्तार न होने के कारण पंचायत भवन पूरी तरह अंधेरे में है और वहां बिजली का उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है।
बिजली के अभाव में पंचायत के प्रशासनिक कार्य, ऑनलाइन सेवाएं, बैठकों का संचालन तथा ग्रामीणों को मिलने वाली डिजिटल एवं अन्य सरकारी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए पंचायत भवन तक पोल एवं एलटी लाइन का विस्तार कराया जाए, ताकि भवन में विद्युत आपूर्ति शुरू हो सके और जनहित के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
इस संबंध में जब विद्युत विभाग के एसडीओ से बातचीत की गई तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। विभाग के इस रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
मीटर लगा, बिल भी आ रहा… लेकिन पंचायत भवन तक नहीं पहुंची बिजली, भदौरा पंचायत भवन में पोल और तार न होने से जनहित के कार्य ठप, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल
Previous Articleभांवरकोल के तरांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
Related Posts
Add A Comment

