(गाजीपुर)। ग्राम पंचायत राजापुर में आयोजित जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं का शानदार मंच साबित हुई। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता राकेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम यादव ने की, जबकि रमाकांत यादव विशिष्ट अतिथि एवं ग्राम प्रधान अश्विनी राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतर्गत 1600 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
1600 मीटर दौड़
प्रथम – निरंजन गिरी (जकरौली)
द्वितीय – विकास (मोनीपुर)
तृतीय – मुकेश प्रजापति (उत्तमपुर)
800 मीटर दौड़
प्रथम – सर्वेश यादव
द्वितीय – जयलाल यादव
तृतीय – संदेश यादव
400 मीटर दौड़
प्रथम – किस्मत
द्वितीय – रतन पासवान
तृतीय – आकाश बिंद
100 मीटर दौड़
प्रथम – राधेश्याम
द्वितीय – इंदल यादव
तृतीय – अमित यादव
प्रतियोगिता के निर्णायक की जिम्मेदारी मोहित यादव ने सफलतापूर्वक निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन तेज बहादुर ने किया।
इस अवसर पर युवा नेता मान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य फेकू यादव, शिव शंकर यादव, कालिका यादव (समाजसेवी), किशन राय, मंगला राम, राम अवध खरवार, लल्लन यादव, सुनील यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के सदस्य इंदल यादव, पप्पू यादव, निखिल पासवान, अंकित, अमित, गोलू, हर्षित एवं राजा सहित अन्य युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अश्विनी राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक राकेश यादव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रत्येक वर्ष जनसहयोग से किया जाएगा।

