रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के राघोपुर स्थित एक मैरेज हाल में राष्ट्रीय महासभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज की उन्नति, सम्मान और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि ठाकुर का जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं बुके देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राजमणि ठाकुर ने कहा कि वह अपने जीवन की अंतिम सांस तक नाई समाज के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा और किसी भी परिस्थिति में समाज के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बलिया जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी की सक्रियता और समाजसेवा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से सोनापाली गांव में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापना का कार्य संभव हो सका है।
बैठक में गाजीपुर जिलाध्यक्ष कुबेर ठाकुर, मऊ जिलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, जयराम ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, रमाकांत ठाकुर, विनोद ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।
राघोपुर में राष्ट्रीय महासभा की बैठक, समाज की उन्नति और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
Related Posts
Add A Comment

