Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मेघबरन स्टेडियम से रोज़ निखर रही खेल प्रतिभाएं, हजारों युवाओं को मिला सरकारी सेवा का अवसर, गाजीपुर का बढ़ा मान

Sunday, 2 August 2026, 20:58 IST

जखनिया के सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Sunday, 2 August 2026, 20:57 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, ददरी घाट से जल लेकर महाहर धाम में करेंगे जलाभिषेक

Sunday, 2 August 2026, 20:55 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » राजापुर में मंगई नदी पर बन रहा अस्थायी पीपा पुल, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
गाजीपुर

राजापुर में मंगई नदी पर बन रहा अस्थायी पीपा पुल, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

adminBy adminSunday, 2 August 2026, 20:46 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

राजापुर (गाजीपुर)। विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत राजापुर स्थित मंगई नदी पर किसानों और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा अस्थायी पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के तैयार होने से क्षेत्र के हजारों किसानों तथा आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।।

ज्ञात हो कि मंगई नदी पर स्थायी पक्के पुल के निर्माण के लिए पूर्व में बजट स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। लेकिन लगातार बारिश और नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।।

पुल निर्माण के दौरान लोगों के आवागमन के लिए विभाग द्वारा एक डायवर्जन मार्ग बनाया गया था, लेकिन मंगई नदी में तेज बहाव और बाढ़ के चलते वह मार्ग भी बह गया। इसके बाद किसानों और ग्रामीणों को लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बजाय करीब 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा था, जिससे समय, श्रम और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।।

मंगई नदी के दक्षिणी तट पर हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है। किसानों को फसलों में खाद, पानी तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के लिए प्रतिदिन खेतों तक पहुंचना पड़ता है। मार्ग बाधित होने से कृषि कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा था।।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी पीपा पुल के निर्माण का कार्य शुरू कराया है। यह पुल तब तक आवागमन का प्रमुख साधन रहेगा, जब तक मंगई नदी पर निर्माणाधीन स्थायी पक्का पुल पूरी तरह तैयार होकर जनता के लिए चालू नहीं हो जाता।।

क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों ने पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे खेती-किसानी के साथ-साथ दैनिक आवागमन भी सुगम होगा और लोगों को लंबे वैकल्पिक मार्ग से छुटकारा मिलेगा।

Views: 5
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleगहमर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
Next Article 1970 से चली आ रही परंपरा का निर्वहन, बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ नवयुवक कांवरियां संघ का जत्था

Related Posts

मेघबरन स्टेडियम से रोज़ निखर रही खेल प्रतिभाएं, हजारों युवाओं को मिला सरकारी सेवा का अवसर, गाजीपुर का बढ़ा मान

Sunday, 2 August 2026, 20:58 IST

जखनिया के सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Sunday, 2 August 2026, 20:57 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, ददरी घाट से जल लेकर महाहर धाम में करेंगे जलाभिषेक

Sunday, 2 August 2026, 20:55 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मेघबरन स्टेडियम से रोज़ निखर रही खेल प्रतिभाएं, हजारों युवाओं को मिला सरकारी सेवा का अवसर, गाजीपुर का बढ़ा मान

Sunday, 2 August 2026, 20:58 IST

जखनिया के सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Sunday, 2 August 2026, 20:57 IST

सावन के प्रथम सोमवार पर गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, ददरी घाट से जल लेकर महाहर धाम में करेंगे जलाभिषेक

Sunday, 2 August 2026, 20:55 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.