मोहनलालगंज लखनऊ,राजधानी के न्यू बेरी रोड स्थित रूद्रा ट्विन टावर के बाहर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। भंडारे का आयोजन अतुल शर्मा, माधुरी शर्मा एवं सौजन्या शर्मा की ओर से कराया गया।आयोजक अतुल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पुड़ी-सब्जी, तहरी, बूंदी तथा ठंडे मठ्ठे की व्यवस्था की गई थी। दोपहर से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे स्थल पर श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही।
भंडारे के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। म्यूजिक सिस्टम पर बज रहे राम भजनों और धार्मिक गीतों से माहौल गुंजायमान रहा। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। आयोजन स्थल पर जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से माहौल गूंज उठा।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र एवं हनुमान चालीसा भी वितरित की गई। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
रूद्रा ट्विन टावर के बाहर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राम भजनों पर झूमे भक्त
Related Posts
Add A Comment

