जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां गोविंद गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का शनिवार शाम प्रशासन की मौजूदगी में निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार नायब और तहसीलदार अनुराग यादव की निगरानी में राजस्व टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गाटा संख्या 702 और 621 का सीमांकन कराया।
सीमांकन के दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कराई गई, जिसके बाद संजय गुप्ता को उनकी बैनामाशुदा भूमि का वैध हिस्सा और कब्जा दिलाया गया। इससे वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया और दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था स्थापित हुई।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल विपिन कुमार सहित नागेंद्र यादव, कैलाश तिवारी, रामप्रवेश पांडेय, मोहम्मद युवराज अंसारी, अशोक गुप्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का पटाक्षेप, एसडीएम की मौजूदगी में हुआ सीमांकन, गाटा संख्या 702 व 621 की पैमाइश कर संजय गुप्ता को दिलाया गया वैध कब्जा
Related Posts
Add A Comment

