Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने उपनिरीक्षक भर्ती-2025 के DV/PST तैयारियों का किया निरीक्षण

Monday, 15 June 2026, 19:42 IST

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में मनियर पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Monday, 15 June 2026, 19:41 IST

स्थानान्तरण पर क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी बलिया ने स्मृति चिन्ह देकर दी शुभकामनाएं

Monday, 15 June 2026, 19:39 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » लाइसेंसधारी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, किशोरी की दर्दनाक मौत एक युवक घायल, धमाके से दहला देवती गांव, फैक्ट्री की छत-दीवारें ढहीं, दो बाइकें जलकर राख
lucknow

लाइसेंसधारी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, किशोरी की दर्दनाक मौत एक युवक घायल, धमाके से दहला देवती गांव, फैक्ट्री की छत-दीवारें ढहीं, दो बाइकें जलकर राख

adminBy adminMonday, 15 June 2026, 19:15 ISTNo Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

लखनऊ नगराम थाना क्षेत्र के देवती गांव में सोमवार सुबह एक लाइसेंसधारी पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के साथ ही फैक्ट्री की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं तथा आसपास धुएं का घना गुबार फैल गया। हादसे में फैक्ट्री में काम कर रही 17 वर्षीय मारिया गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। फैक्ट्री परिसर में खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते फैक्ट्री परिसर आग और धुएं की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही नगराम पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ तथा बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।पुलिस के अनुसार देवती गांव निवासी मोहम्मद सफीक के पास पटाखा एवं आतिशबाजी निर्माण का वैध लाइसेंस है। गांव के बाहर बने गोदामनुमा पक्के मकान में आतिशबाजी सामग्री तैयार की जाती थी। फैक्ट्री संचालक मोहम्मद सफीक ने बताया कि घटना के समय वह किसी कार्य से अपने घर गए हुए थे। फैक्ट्री में उनकी 17 वर्षीय भांजी मारिया तथा गांव का युवक मोहित मौजूद थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया गया। वहां से मारिया की हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। घायल मोहित का उपचार जारी है।

जेसीबी से हटाया गया मलबा, बम निरोधक दस्ता रहा सक्रिय…….

घटना के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने फैक्ट्री में बची विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। जांच के दौरान परिसर में बनी एक कोठरी से अग्निशमन के छह यंत्र भी बरामद हुए।घटना के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंचे ग्रामीण प्रशांत गुप्ता ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर मारिया गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ कराह रही थी। उन्होंने अन्य ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तत्काल उसे कार द्वारा अस्पताल भिजवाया।ग्रामीणों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों तक कंपन महसूस हुई। कई लोगों ने पहले इसे किसी बड़े हादसे या गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना समझा। ग्रामीणों के अनुसार फैक्ट्री के पास खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गईं।मौके पर पहुंचे डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि फैक्ट्री संचालक के पास पटाखा निर्माण का वैध लाइसेंस है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही के संकेत मिले हैं।घटना अत्यंत दुखद है। फैक्ट्री लाइसेंसधारी है, लेकिन विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया जा रहा था, इसकी गहन जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
घटना की सूचना मिलते ही कार्यवाहक उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज बृजेश कुमार वर्मा, एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव, क्षेत्रीय लेखपाल रोशनी साहू समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। वही एसडीएम बृजेश कुमार वर्मा ने कहा प्रथम दृष्टया यह गंभीर दुर्घटना प्रतीत होती है। पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों, लाइसेंस की शर्तों तथा विस्फोटक सामग्री के भंडारण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।देवती गांव की इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री निर्माण इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका मारिया के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Views: 97
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर खराब रैंक प्राप्त करने वाले विभागों को डीएम ने सुधार करने के दिए निर्देश
Next Article बाबा नंदी जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, श्रद्धा के रंग में रंगा सिसेंडी

Related Posts

बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने उपनिरीक्षक भर्ती-2025 के DV/PST तैयारियों का किया निरीक्षण

Monday, 15 June 2026, 19:42 IST

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में मनियर पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Monday, 15 June 2026, 19:41 IST

स्थानान्तरण पर क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी बलिया ने स्मृति चिन्ह देकर दी शुभकामनाएं

Monday, 15 June 2026, 19:39 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने उपनिरीक्षक भर्ती-2025 के DV/PST तैयारियों का किया निरीक्षण

Monday, 15 June 2026, 19:42 IST

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में मनियर पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Monday, 15 June 2026, 19:41 IST

स्थानान्तरण पर क्षेत्राधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी बलिया ने स्मृति चिन्ह देकर दी शुभकामनाएं

Monday, 15 June 2026, 19:39 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.