उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “वामसार्थी कार्यक्रम” के अंतर्गत पुलिस परिवार के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है तथा विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित छात्र-छात्राओं में—
🔹 कृतिका यादव पुत्री – श्री देवमणि यादव (हेड ऑपरेटर, रेडियो शाखा)
प्राप्तांक – 95.40%
🔹 अर्चिता यादव पुत्री – श्री धर्मेन्द्र यादव (उ0नि0, यातायात शाखा)
प्राप्तांक – 92.60%
🔹 शुभम यादव पुत्र – श्री राजकुमार यादव (मु0आ0पु0, पुलिस लाइन)
प्राप्तांक – 92.80%
मेधावी बच्चों की इस उल्लेखनीय सफलता पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भदोही पुलिस परिवार को इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं पर गर्व है, जिन्होंने अपनी मेहनत एवं प्रतिभा से न केवल अपने माता-पिता बल्कि सम्पूर्ण पुलिस परिवार का गौरव बढ़ाया है। जनपद पुलिस द्वारा सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान करते हुए निरंतर प्रगति एवं सफलता के पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया गया।

