वाराणसी में सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंका चौराहा पर कूड़ा फेंककर विरोध जताया और बाद में वाराणसी नगर निगम पहुंचकर निगम कार्यालय का घेराव किया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सफाई सुपरवाइजरों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे अवैध वसूली की जाती है, वेतन में बेवजह कटौती की जाती है और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।
सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, समय से वेतन भुगतान, साप्ताहिक अवकाश और सुपरवाइजरों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के कारण लंका चौराहे पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
धरना प्रदर्शन के दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
वाराणसी नगर निगम का घेराव: सफाई कर्मचारियों ने लंका चौराहे पर कूड़ा फेंककर किया प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment

