सोनभद्र | 8 मई, 2026 जनपद सोनभद्र में सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार (7 मई) को सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग और शांति भंग करने वाले 18 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह प्रभावी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, बस स्टैंड चौराहे और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। पुलिस की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य खुलेआम शराब पीने वालों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को होने वाली असुविधा को रोकना है।पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति न केवल स्थानीय हैं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से आकर यहाँ सार्वजनिक मर्यादा भंग कर रहे थे। गिरफ्तार व्यक्तियों की सूची निम्नलिखित है।भगवानदास कुशवाहा, तेजबली कुशवाहा, संदीप कुमार कुशवाहा (कचनी), सेठी (सिम्प्लेक्स कालोनी), प्रदीप कुमार (विन्ध्यनगर), रामभुवन नाई (रैला), सुखराम सिंह (वरगवाँ), राजकुमार और रामकिशुन (पेडरिया) चन्द्रशेखर यादव, सन्तोष कुमार, पंकज कुकंल, रोशन सिंह, सोनू श्रीवास्तव, मनीष पाण्डेय और कृष्णा कुमार कुशवाहा।अन्य मो. बदरूल (खगरिया, बिहार) और राजेश (करमा, सोनभद्र) प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर नशे का सेवन कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस सफल कार्यवाही में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, उप-निरीक्षक सदाशिव राय, उप-निरीक्षक दिनेश गौतम और शक्तिनगर थाने के अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शक्तिनगर पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के कारण अक्सर अप्रिय स्थितियाँ पैदा होती थीं, जिन पर अब लगाम लगेगी।
शक्तिनगर पुलिस का हंटर सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाने वाले 18 गिरफ्तार, क्षेत्र में हड़कंप
Related Posts
Add A Comment

