शक्तिनगर/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल, जिसमें चार लोहे की मोटर और तांबे (कॉपर) का तार शामिल है, बरामद किया है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कड़े रुख और निर्देशन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। तड़के सुबह लगभग 03:32 बजे, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए दो संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने कुबूल किया कि उन्होंने एनसीएल क्षेत्र से कीमती मोटर और कॉपर तार चोरी किए थे और वे इसे बाजार में बेचने के लिए ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे। पकड़े गए दोनों अभियुक्त मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं और वर्तमान में शक्तिनगर क्षेत्र में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। धानू सरदार (उम्र लगभग 24 वर्ष), पुत्र सोहन सरदार, स्थानीय पता राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र। स्थायी पता ग्राम सोहदा, थाना कोतका, जनपद सिंहभूम, झारखंड। रंजीत लागोरी (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र सीमल लागोरी, स्थानीय पता राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।
स्थायी पता ग्राम जयंतगढ़, थाना राजनगर, जनपद सिंहभूम, झारखंड। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर छिपाकर रखा गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।04 अदद लोहे के मोटर, 01 अदद मोटर का कीमती कॉपर तार इस चोरी के संबंध में पूर्व में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 305 ई-बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा पंजीकृत था। अभियुक्तों के पास से चोरी का माल बरामद होने के बाद विवेचना में कड़ी कार्रवाई करते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। इस त्वरित और सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली शक्तिनगर पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे। सतेन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर) सदाशिव राय (उपनिरीक्षक) दिनेश भारती (मुख्य आरक्षी)
सचिन तिवारी (आरक्षी) कमल (आरक्षी)
सोनभद्र पुलिस ने दोहराया है कि वनांचल और औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों और चोरों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एनसीएल क्षेत्र में मोटर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में कॉपर तार बरामद
Related Posts
Add A Comment

