शादियाबाद (गाजीपुर)। जिला पंचायत गाजीपुर के निर्देश पर बुधवार को शादियाबाद बाजार में सीपी टैक्स एवं लाइसेंस शुल्क की वसूली के लिए सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बकाया कर एवं लाइसेंस शुल्क की वसूली की गई। इस दौरान कुल ₹1,27,583 राजस्व जिला पंचायत के खाते में जमा कराया गया।
अभियान का नेतृत्व टैक्स इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने किया, जबकि प्रशासनिक अधिकारी राजनाथ सिंह यादव भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों को समय पर सीपी टैक्स एवं लाइसेंस शुल्क जमा करने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि समय से कर जमा करने पर अनावश्यक कार्रवाई और जुर्माने से बचा जा सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि जिला पंचायत की आय बढ़ाने तथा कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अभी भी कर अथवा लाइसेंस शुल्क बकाया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में जिले के विभिन्न बाजारों में भी ऐसे विशेष वसूली अभियान लगातार जारी रहेंगे।
शादियाबाद बाजार में जिला पंचायत का सघन वसूली अभियान, ₹1.27 लाख से अधिक राजस्व वसूला
Related Posts
Add A Comment

