Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सड़क के सारथियों की सेहत का रखा ख्याल, 150 ड्राइवरों की निःशुल्क स्वास्थ्य-नेत्र जांच

Thursday, 17 September 2026, 18:49 IST

अल्ट्राटेक के हेलीपैड ग्राउंड में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Thursday, 17 September 2026, 18:48 IST

निलंबन के विरोध में विकास भवन में डटे ग्राम विकास अधिकारी

Tuesday, 15 September 2026, 18:57 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सड़क के सारथियों की सेहत का रखा ख्याल, 150 ड्राइवरों की निःशुल्क स्वास्थ्य-नेत्र जांच
सोनभद्र

सड़क के सारथियों की सेहत का रखा ख्याल, 150 ड्राइवरों की निःशुल्क स्वास्थ्य-नेत्र जांच

adminBy adminThursday, 17 September 2026, 18:49 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

देवी फिलिंग स्टेशन पर आईओसीएल की पहल, वाहन स्वामियों व चालकों ने सराहा

वॉइस इंडिया न्यूज | संवाददाता रीना राय

चोपन (सोनभद्र)। सड़क पर दिन-रात जिम्मेदारी निभाने वाले वाहन चालकों के स्वास्थ्य को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से पहल की गई। आईओसीएल अधिकारियों की निगरानी एवं हेल्काट्रेस लिमिटेड के सहयोग से देवी फिलिंग स्टेशन, बघानाला में ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ। इसमें करीब 150 ड्राइवरों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और आंखों की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम ने चालकों को नियमित स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराने तथा वाहन चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर मोहम्मद अकील एवं डी.डी. गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने चालकों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों का स्वस्थ रहना सुरक्षित सड़क परिवहन की महत्वपूर्ण कड़ी है।

देवी फिलिंग स्टेशन के मैनेजर अरविंद शुक्ला ने कहा कि चालक लंबे समय तक सड़क पर रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और आंखों की नियमित जांच जरूरी है। उन्होंने कहा की भविष्य में भी प्रयास रहेगा की इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं हमारे ड्राइवर भाइयों के लिए उपलब्ध कराई जाती रहे।

शिविर में पहुंचे वाहन स्वामियों और ड्राइवरों ने आईओसीएल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से निःशुल्क जांच शिविर बेहद उपयोगी है। ऐसे आयोजनों से चालकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ सुरक्षित वाहन संचालन के लिए भी प्रेरणा मिलती है।

शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ “स्वस्थ चालक, सुरक्षित सफर” का संदेश दिया गया। इसे वाहन चालकों के स्वास्थ्य संरक्षण और सड़क सुरक्षा की दिशा में उपयोगी पहल बताया गया।

Views: 15
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleअल्ट्राटेक के हेलीपैड ग्राउंड में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Related Posts

निलंबन के विरोध में विकास भवन में डटे ग्राम विकास अधिकारी

Tuesday, 15 September 2026, 18:57 IST

सरकारी जमीन पर दिनदहाड़े चला आरा, प्रतिबंधित नीम के पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश……

Tuesday, 15 September 2026, 18:56 IST

ई-वेस्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन समय की जरूरत—- प्रो. के.के. सिंह

Tuesday, 15 September 2026, 18:55 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सड़क के सारथियों की सेहत का रखा ख्याल, 150 ड्राइवरों की निःशुल्क स्वास्थ्य-नेत्र जांच

Thursday, 17 September 2026, 18:49 IST

निलंबन के विरोध में विकास भवन में डटे ग्राम विकास अधिकारी

Tuesday, 15 September 2026, 18:57 IST

सरकारी जमीन पर दिनदहाड़े चला आरा, प्रतिबंधित नीम के पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में आक्रोश……

Tuesday, 15 September 2026, 18:56 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.