बैरिया (बलिया)। तहसील बैरिया में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कुछ मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीएम व एसपी ने विशेष रूप से महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment

