सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक अतिथि निवास वाराणसी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संस्था के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह पटेल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था को व्यापक बनाने के लिए संस्था प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीजीआई के पास एक धर्मशाला अतिथि निवास को स्थापित करने के लिए कटिबंध है जिससे पीजीआई में इलाज के लिए मरीजों एवं उनके परिजनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराया जा सके संस्था को व्यापक बनाने के लिए अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी संस्था की शाखा स्थापित किया जाएगा संस्था द्वारा गरीब छात्रों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी साथ ही गरीब महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दिलाकर विभिन्न क्षेत्रों में उनका स्वरोजगार स्थापित करने में संस्था मदद करेगी और आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास करेगी जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो कर स्वावलंबी बन सके संस्था गरीब की नि:सहाय स्वजातिय बेटियों की शादी में आर्थिक मदद एवं सामूहिक विवाह करने का प्रयास करेगी शादी विवाह के लिए एक मेट्रोमोनियल बुकलेट प्रसारित कर योग्य वर वधु को तलाश में संस्था मदद करेगी संस्था का मुख्य उद्देश्य अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेगी यह संस्था मेहनतकश किसानों के खून पसीने की कमाई के दान से स्थापित हुई है सरदार पटेल के पद चिन्ह पर चलते हुए किसानों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभिन्न ग्रामीण अंचलों में कृषि वैज्ञानिकों एवं किसानों का संवाद स्थापित कर किसानों को नई कृषि तकनीकी से जोड़ कर उनके उत्पादकता एवं उत्पादन दोनों बढ़ाने का प्रयास करेगी जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके और समय-समय पर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुक्त परीक्षण एवं मुफ्त में दवाई इलाज की व्यवस्था की जाएगी विकलांगों को उपकरण भी प्रदान करने की संस्था मदद करेगी साथ ही समाज में गैर बराबरी उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए समाज के लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक विधि प्रकोष्ठ की स्थापना कर उन्हें मुक्त कानूनी सलाह प्रदान की जाएगी काशी एक महत्वपूर्ण धार्मिक सांस्कृतिक एवं शीर्ष पर्यटन स्थल है जहां देश-विदेश के लोग आते जाते हैं इस अतिथि निवास में यात्रियों के सुविधाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने की व्यवस्था की जाएगी उनकी सेवा के लिए 24 घंटे संस्था व कर्मचारी सेवा देते रहेंगे समाज के लोगों को व्यापार व उद्योग में सक्रिय भागीदारी दिलाकर उनके सहायता प्रदान की जाएगी इस वार्ता में संस्था के मंत्री अजय कुमार सिंह उप मंत्री सच्चिदानंद ब्रह्मचारी कोषाध्यक्ष रामाश्रय सिंह कार्ल समिति सदस्य गण अरुण कुमार सिंह मनोज पटेल जितेंद्र पटेल अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे
सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक अतिथि निवास लखनऊ में होगा शुभारंभ : अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह पटेल
Related Posts
Add A Comment

