सी प्रमाण पत्र एनसीसी प्रशिक्षुओं को सेना की भर्ती में मिलती है विशेष छूट
एनसीसी प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में उकेरा वीरता एवं नारी का सम्मान
रसड़ा (बलिया) ।बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कालेज पकवाइनार-रसड़ा में आयोजित 93 यूपी बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न प्रशिक्षण एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, समय पालन और टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंगरा ने एनसीसी प्रशिक्षण के लाभ बताते हुए कहा कि एनसीसी सी प्रमाण पत्र धारकों को थल सेना, जल सेना, वायु सेना तथा अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के दौरान विशेष छूट एवं आरक्षण का लाभ मिलता है। कैम्प में आपरेशन सिंदूर विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कैडेट्स ने देशभक्ति, भारतीय सेना की वीरता एवं नारी सम्मान से जुड़े चित्र बनाकर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना की बहादुरी और सिंदूर आपरेशन के प्रतीकात्मक महत्व को चित्रों के माध्यम से दर्शाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य आशुतोष सिंह, अब्दुलरब सिद्दीकी, कैप्टन अजय प्रताप, लेफ्टिनेंट हरिशेंद्र पटेल, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ राम, विशाल सिंह, सूबेदार विजय कुमार, सूबेदार निर्मल थापा, सूबेदार दिलीप कुमार, राजेश श्रीवास्तव, उमैर, आर्यन सहित सभी पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
सी प्रमाण पत्र एनसीसी प्रशिक्षुओं को सेना की भर्ती में मिलती है विशेष छूट
Related Posts
Add A Comment

