नगराम, लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के अवसर पर नगराम थाना परिसर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद कन्या भोज कराया गया। कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में पूड़ी, सब्जी, बूंदी और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे थाना परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं का देर शाम तक आना-जाना लगा रहा। क्षेत्र के लोगों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्था की सराहना की।इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकारों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। जीके न्यूज के संपादक नागेश्वर द्विवेदी के साथ निगोहां प्रेस क्लब के दर्जनों पत्रकार कार्यक्रम में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ पत्रकार बृजराज सिंह, जय सिंह यादव, प्रमोद सोनी, अशोक सिंह, सतेंद्र मिश्रा, मुकेश द्विवेदी, शिवा मिश्रा, हिमांशु रावत, रामजी जायसवाल, श्यामजी जायसवाल,अभिलाष दीक्षित अरुण सिंह, विवेक कुमार, धीरज तिवारी, रामजी, फूल कुमार तथा समाजसेवी राजीव त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी, एसीपी राजेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।आयोजक थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी के मद्देनजर सुंदरकांड पाठ, कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।भक्तिमय वातावरण और सामाजिक सौहार्द के बीच संपन्न हुए इस आयोजन को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।
सुंदरकांड पाठ एवं कन्या भोज के बाद शुरू हुआ विशाल भंडारा, नगराम थाने में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़……
Related Posts
Add A Comment

