मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों (पेंशनर्स) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा करना रहा।
बैठक के दौरान पेंशनर्स ने पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, पारिवारिक लाभों एवं अन्य विभागीय मामलों से संबंधित समस्याएं और सुझाव पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव वर्तमान पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग पेंशनर्स के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
बैठक में उपस्थित पेंशनर्स ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए विभिन्न सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद एवं सहयोग की भावना के साथ हुआ।
बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टेलीफोन ड्यूटी, जीडी कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का गहनता से अवलोकन किया तथा परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने के लिए आयोजित हुई पेंशनर्स बैठक, एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Related Posts
Add A Comment

