गाजीपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू होने तक आंदोलन जारी रखने, पेंशनर भवन के नव निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध करने तथा सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में हस्ताक्षर याचिका अभियान की समीक्षा की गई तथा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। अंत में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय माशुक अली को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्रख्यात कवि दिनेश चंद्र शर्मा एवं अमरनाथ तिवारी “अमर” ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। संचालन अम्बिका दुबे एवं जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न
Related Posts
Add A Comment

