अनपरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित व इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले दो महीनों से फरार चल रहे गैंग लीडर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) से संबंधित वांछित गैंग लीडर रोहित मल्लाह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
दिनांक 30 जुलाई 2026 को समय करीब 16:00 बजे (शाम 4:00 बजे) थाना अनपरा पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त रोहित मल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सोनभद्र अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट में 2 महीने से फरार चल रहा गैंग लीडर रोहित मल्लाह गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

