एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मिली बड़ी सफलता
दुद्धी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था अभियुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार
विण्ढमगंज पुलिस टीम ने फतेहपुर के राधानगर में दबिश देकर किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
विण्ढमगंज/सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह।
जनपद सोनभद्र में अपराध की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना विण्ढमगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में विण्ढमगंज पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को फतेहपुर जिले से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 05 सितंबर 2026 को विण्ढमगंज थाने के उप-निरीक्षक जयप्रकाश राम पुलिस बल के साथ वांछित अपराधियों की तलाश एवं सुरागकसी में प्रयासरत थे। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फतेहपुर जिले के थाना राधानगर क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम ने नंदी बाबा मंदिर के पास, नई बस्ती (थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर) से अभियुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-190/2026, धारा 8/20 एवं 60 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभियुक्त का नाम ज्ञानेन्द्र कुमार, पुत्र नागेन्द्र कुमार पता ग्राम नंदी बाबा मंदिर के पास, नई बस्ती, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर (उ.प्र.) संबंधित अभियोग मु0अ0सं0-190/2026, धारा 8/20 एवं 60 NDPS Act, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

