सोनभद्र (17 अगस्त 2026)। अजीत प्रताप सिंह। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सोनभद्र जिले की चारों तहसीलों ,रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल एवं दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने के तृतीय शनिवार को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का राष्ट्रीय पर्व होने के कारण, शासन के निर्देशानुसार शनिवार के स्थान पर सोमवार (17 अगस्त) को इस दिवस का आयोजन किया गया। चारों तहसीलों में कुल मिलाकर 108 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।तहसील ओबरा, सीडीओ जागृति अवस्थी ने की अध्यक्षता ओबरा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान सीडीओ ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतें 22,मौके पर निस्तारित, 03
लंबित प्रकरण , 19, सीडीओ ने कई मामलों में मौके पर ही राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर समस्याओं का समाधान कराया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील रॉबर्ट्सगंज ,एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने सुनीं समस्याएं
रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) आशीष कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
प्राप्त शिकायतें 24,मौके पर निस्तारित 04,
लंबित प्रकरण 20, इस मौके पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने शेष 20 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया। तहसील घोरावल एसडीएम विशाल कुमार ने दिए सख्त निर्देश, घोरावल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्राप्त शिकायतें 15,
मौके पर निस्तारित 02, लंबित प्रकरण 13,
एसडीएम घोरावल व तहसीलदार ने प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करते हुए मातहतों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद और शासकीय योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील दुद्धी सर्वाधिक 47 मामले आए सामने
दुद्धी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। यहाँ जिले में सर्वाधिक शिकायतें दर्ज की गईं। प्राप्त शिकायतें 47, मौके पर निस्तारित 07,
लंबित प्रकरण 40, कार्यक्रम में एसडीएम दुद्धी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) दुद्धी व सीओ पिपरी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने 7 मामलों का तत्काल समाधान किया, जबकि शेष 40 प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को प्रेषित किया।
सोनभद्र चारों तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 108 में से 16 मामलों का मौके पर निस्तारण
Related Posts
Add A Comment

