सोनभद्र । अजीत प्रताप सिंह। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अपने जन्मदिवस को एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक नवाचार के रूप में मनाते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रॉबर्ट्सगंज पहुँचकर छात्राओं के बीच अपनी खुशियाँ साझा कीं। इस विशेष अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ, कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर) आरुषि मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी ग्रहण किया। भोजन के दौरान उन्होंने छात्राओं को परोसी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वच्छता व्यवस्थाओं का स्वयं जायजा लिया। अपनत्व से भरे वातावरण में जिलाधिकारी ने छात्राओं से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चियों की पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जाना डीएम ने छात्राओं से पूछा कि वे जीवन में क्या बनना चाहती हैं और देश सेवा में कैसे योगदान देना चाहती हैं। बच्चियों ने भी बड़े उत्साह से अपने-अपने लक्ष्य बताए। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा, आज बेटियाँ शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल, सेना और तकनीक समेत हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। आप सभी जीवन में बड़ा लक्ष्य तय करें और निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। जनपद के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को प्रेरित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन के व्यक्तिगत खुशी के अवसरों (जन्मदिन, सालगिरह आदि) को विद्यालयों, आश्रम पद्धति विद्यालयों व अनाथालयों में जाकर बच्चों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब जिम्मेदार अधिकारी बच्चों के बीच जाकर समय बिताते हैं, तो बच्चों में अपनत्व, नया उत्साह, सकारात्मकता और आत्मविश्वास जागृत होता है। विद्यालय भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से दी जा रही शिक्षा की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से पठन-पाठन को और अधिक रोचक व प्रभावी बनाया जाए।
साथ ही, उन्होंने मौके पर मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय पहुँच मार्ग, पठन-पाठन सामग्री व अन्य मूलभूत बुनियादी ढाँचे का तत्काल आकलन कर मांग पत्र/प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद इस नवाचार आयोजन के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी (रॉबर्ट्सगंज) महेंद्र मौर्य, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं संग केक काटकर मनाया जन्मदिन
Related Posts
Add A Comment

