सोनभद्र | 12 मई, 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों और माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आज जिला कारागार सोनभद्र में साप्ताहिक जेल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद बंदियों को त्वरित न्याय दिलाना और छोटे मामलों का आपसी सहमति या जुर्म स्वीकृति के आधार पर निस्तारण करना है। जेल लोक अदालत की अध्यक्षता अजय सिंह-द्वितीय, अपर सिविल जज (सी.डि.) / ए.सी.जे.एम. सोनभद्र द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान लोक अदालत हेतु कुल 10 मामलों को विचारार्थ चिन्हित किया गया था। एक अभियुक्त ने अपने 03 विभिन्न मामलों में स्वेच्छा से जुर्म स्वीकार किया, जिसके आधार पर न्यायिक अधिकारी द्वारा मौके पर ही इन मामलों का निस्तारण कर दिया गया। निरीक्षण और लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान जेल प्रशासन और विधिक सहायता टीम का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे अरविन्द कुमार सिन्हा, जेलर/प्रभारी अधीक्षक। शशांक पटेल, उप कारापाल। जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सोनभद्र।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्णकालिक) राहुल, सिविल जज (सी.डी.) ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि जेल लोक अदालत के माध्यम से उन बंदियों को लाभ मिलता है जो लंबे समय से छोटे अपराधों में जेल में निरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाली इन अदालतों से न केवल न्यायालयों का बोझ कम होता है, बल्कि बंदियों को सुधरने और मुख्यधारा में लौटने का अवसर भी प्राप्त होता है।
सोनभद्र जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन, जुर्म स्वीकृति के आधार पर निस्तारित हुए मामले
Related Posts
Add A Comment

