रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र
जनपद सोनभद्र के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा शुक्रवार (07 अगस्त 2026) को एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में जिले भर से आए युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। मेले में लगभग 270 पंजीकृत अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं ने नामचीन कंपनियों के स्टॉलों पर पहुंचकर अपना साक्षात्कार दिया। रोजगार मेले में कुल 8 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों और संस्थानों ने हिस्सा लिया। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु अभ्यर्थियों का लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। दिनभर चली चयन प्रक्रिया के बाद कुल 94 योग्य अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से रोजगार हेतु चयनित किया गया। विजन इंडिया प्रा०लि० (हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, सोनभद्र)
विश्वनाथ एंटरप्राइज (रॉयल एनफील्ड, सोनभद्र),जूनो फूड ऐप (सोनभद्र), ग्लोबल ऑटोटेक लि० (नोएडा), फ्लिपकार्ट (सोनभद्र),
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि० (रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र), सुलेरा इंडस्ट्रीज (सोनभद्र),
वज एल०ई०डी० सॉल्यूशन प्रा०लि० (सोनभद्र), जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार समय-समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर स्थानीय युवाओं को उनके ही गृह जनपद व प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। रोजगार मेले के सफल संचालन में जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू के साथ सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदानंद, रोजगार मेला प्रभारी पवन कुमार सोनकर, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेंद्र प्रजापति सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोनभद्र जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में रोजगार मेले का सफल आयोजन विभिन्न कंपनियों में 94 युवाओं का हुआ चयन
Related Posts
Add A Comment

