जुगैल/सोनभद्। ।जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुगैल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जुगैल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
घटनाक्रम के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को थाना जुगैल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निवारी टोला खड़िया की रहने वाली चंद्रवती केवट (पत्नी परानू प्रसाद) के घर के दो दरवाजों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 40 किलोग्राम महुआ चुरा लिया। चोरी के बाद दो बदमाश महुआ लादकर मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहे थे। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के स्थानीय ग्रामीणों और गश्त कर रही जुगैल पुलिस की तत्परता से एक अभियुक्त को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अम्बुज तिवारी उर्फ सोनू तिवारी (पुत्र अनिल तिवारी, निवासी ग्राम रमडीहा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। थाना जुगैल पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की हैं। 40 किलोग्राम चोरी का महुआ
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल। ताला तोड़ने में प्रयुक्त लगभग आधा मीटर लंबी लोहे की नुकीली रॉड। आत्मरक्षा व हमले हेतु रखा गया नुकीला पंच। मामले में थाना जुगैल पर मु०अ०सं०-0097/2026, धारा 305(ए), 331(3), 317(2) बीएनएस (BNSS) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
सोनभद्र ताला तोड़कर महुआ चोरी कर भाग रहा शातिर चोर गिरफ्तार जुगैल पुलिस ने मोटरसाइकिल व औजार किए बरामद
Related Posts
Add A Comment

