Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

ग्राम सोनाड़ी में जन चौपाल का आयोजन, बी डी सी अजय राय ने उठाई रास्ते और नालियों की गंभीर समस्या

Friday, 7 August 2026, 18:54 IST

सोनभद्र जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में रोजगार मेले का सफल आयोजन विभिन्न कंपनियों में 94 युवाओं का हुआ चयन

Friday, 7 August 2026, 18:52 IST

सोनभद्र चोपन और रॉबर्ट्सगंज की दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी नशीली व संदिग्ध दवाओं के 6 सैंपल सीज

Friday, 7 August 2026, 18:51 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र तियरा स्टेडियम का 6.73 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार योगी सरकार ने प्रस्ताव को दी स्वीकृति
सोनभद्र

सोनभद्र तियरा स्टेडियम का 6.73 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार योगी सरकार ने प्रस्ताव को दी स्वीकृति

adminBy adminWednesday, 5 August 2026, 19:36 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र
खेल सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोनभद्र को एक बड़ी सौगात दी है। जनपद के प्रमुख खेल केंद्र तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए शासन ने 6 करोड़ रुपये से अधिक (₹6.73 करोड़) के प्रस्ताव को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन द्वारा स्टेडियम में कायाकल्प और विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड (UPRNSS) को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यह आधुनिक स्टेडियम सोनभद्र की नई पहचान बनकर उभरेगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण हेतु ₹673.69 लाख का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि जनपद के जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयासों और सक्रियता का ही परिणाम है कि शासन ने इस प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दी है। इस योजना के क्रियान्वयन से स्थानीय एथलीटों व खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्राप्त होंगी। जीर्णोद्धार योजना के तहत स्टेडियम में निम्नलिखित आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पवैलियन बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के साथ क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत तथा छात्रावासों व दर्शक दीर्घा का आकर्षक रंगरोगन कराया जाएगा। वॉलीबाल कोर्ट की फेंसिंग दुरुस्त करने के साथ सिंथेटिक फ्लोरिंग बिछाई जाएगी।
खिलाड़ियों के लिए नए बास्केटबॉल और टेबल टेनिस (TT) कोर्ट विकसित किए जाएंगे।स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल पर कटीले तारों की फेंसिंग लगाई जाएगी और दर्शक दीर्घा का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।परिसर में समुचित जल निकासी हेतु नालियों का निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित होगी। खिलाड़ियों हेतु गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर की खरीद और परिसर के भीतर सीसी (CC) मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने तियरा स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने UPRNSS के प्रतिनिधियों को कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए। छात्रावास भवन के सभी कमरों में एक जैसी खिड़कियां और उच्च गुणवत्ता की टाइल्स लगाई जाएं। बास्केटबॉल व टेबल टेनिस कोर्ट को आधुनिक मानकों पर विकसित करते हुए वहां पर्याप्त लाइट/मास्ट की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के भविष्य से जुड़े इस प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानक के विपरीत काम मिलने पर संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित खेल विभाग एवं कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 10
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र 13 से 15 अगस्त तक जनपद में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान डीएम ने की समीक्षा बैठक
Next Article सोनभद्र शाहगंज बाजार में युद्धस्तर पर चला विशेष सफाई अभियान जेसीबी से हटाया जा रहा कीचड़

Related Posts

ग्राम सोनाड़ी में जन चौपाल का आयोजन, बी डी सी अजय राय ने उठाई रास्ते और नालियों की गंभीर समस्या

Friday, 7 August 2026, 18:54 IST

सोनभद्र जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में रोजगार मेले का सफल आयोजन विभिन्न कंपनियों में 94 युवाओं का हुआ चयन

Friday, 7 August 2026, 18:52 IST

सोनभद्र चोपन और रॉबर्ट्सगंज की दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी नशीली व संदिग्ध दवाओं के 6 सैंपल सीज

Friday, 7 August 2026, 18:51 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

ग्राम सोनाड़ी में जन चौपाल का आयोजन, बी डी सी अजय राय ने उठाई रास्ते और नालियों की गंभीर समस्या

Friday, 7 August 2026, 18:54 IST

सोनभद्र जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में रोजगार मेले का सफल आयोजन विभिन्न कंपनियों में 94 युवाओं का हुआ चयन

Friday, 7 August 2026, 18:52 IST

सोनभद्र चोपन और रॉबर्ट्सगंज की दवा दुकानों पर औषधि विभाग की छापेमारी नशीली व संदिग्ध दवाओं के 6 सैंपल सीज

Friday, 7 August 2026, 18:51 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.