सोनभद्र।जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित सहारा अस्पताल में इलाज के दौरान 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि केकराही क्षेत्र के बसवान गांव निवासी रुक्मणी पटेल (27), पत्नी जितेंद्र पटेल, को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन आरोप है कि घटना के वक्त डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे।परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ मौके से फरार हो गया।जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की
जाएगी।
सोनभद्र, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
Related Posts
Add A Comment

