रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र । प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न हो गया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्धारित 08 पदों के सापेक्ष केवल 08 प्रत्याशियों के नामांकन प्राप्त होने के बाद सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। गुरुवार (06 अगस्त 2026) को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जी.एस. यादव ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. रमेश कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के उपरांत सभी पदों पर एक-एक नामांकन वैध पाए जाने पर 04 अगस्त को ही स्थिति स्पष्ट हो गई थी, जिसकी अंतिम घोषणा 06 अगस्त को की गई। संघ के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी का विवरण इस प्रकार है। अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह, सचिव डॉ. अखिलेश सिंह (सर्वसम्मति से नियुक्त) उपाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार जायसवाल
उपाध्यक्ष डॉ. गुरू प्रसाद मौर्य, उपाध्यक्ष (महिला) डॉ. मोनिका सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. मुन्ना प्रसाद, संपादक डॉ. गिरधारी लाल, सदस्य (केंद्रीय कार्यकारिणी समिति) डॉ. संग्राम सिंह,निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा के उपरांत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव सहित पूरी कार्यकारिणी को माल्यार्पण कर बधाई दी।
सीएमओ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सरकारी डॉक्टरों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ चिकित्सकों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान जिले के तमाम वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
सोनभद्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न डॉ. राजेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश सिंह सचिव
Related Posts
Add A Comment

